एससी आयोग उपाध्यक्ष पी सी गोरखा ने किया तहसील का औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ (ज़फर अंसारी) उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पी सी गोरखा ने लालकुआँ तहसील पहुँच कर औचक निरीक्षण किया वही उन्होंने तहसील स्थित आधार कार्ड सेन्टर, ई डिस्ट्रिक सेन्टर, निर्वाचन कक्ष का निरीक्षण करते हुए डेमो वी वीपेड मशीन की शिथिलता के बारे में जाना ।इस दौरान एससी आयोग के उपाध्यक्ष पी सी गोरखा ने कहा कि तहसील का निरीक्षण किया गया जिसमें अनुसूचित जाति के लोगो के खाता खतौनी और प्रमाण पत्रो को समयनुसार बनाये जा रहे है या नही इसको लेकर निरीक्षण किया जिसमें कोई भी प्रमाण पत्र लंबित नही मिला जिससे उन्होंने तहसीलदार की सराहना करते हुए इसी तरह कार्य करने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *