काशीपुर। (सुनील शर्मा) कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा है कि भाजपा सरकार में जब अपने ही जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं हो रही तो आम जनता की क्या बिसात। या फिर यूं कहें कि जनता ने चुना ही ऐसे जनप्रतिनिधियों को है जो अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से अपनी सरकार के समक्ष रख पाने में सक्षम नहीं हैं। कुछ भी हो भाजपा सरकार द्वारा लगातार की जा रही काशीपुर की उपेक्षा का दंश झेलने को जनता मजबूर है। खास बात ये है कि मजबूरी के इन हालातों की जिम्मेदार काशीपुर की जनता स्वयं है। यहां की जनता ने जिन्हें चार बार विधायक चुना, वे एक बार भी विधायक होने का फर्ज नहीं निभा सके। काशीपुर आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने विधायक पुख्ता ढंग से काशीपुर की एक भी मांग नहीं रख सके। यही कारण रहा कि काशीपुर के विकास हेतु एक भी घोषणा मुख्यमंत्री धामी में नहीं की गई। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि स्पष्ट प्रतीत होता है, काशीपुर का विकास कराने का दम अब किसी भाजपाई में नहीं रहा। भाजपाइयों की उपेक्षा से त्रस्त जनता अब प्रदेश भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए कांग्रेस के साथ है और काशीपुर से कांग्रेस का विधायक चुनने के साथ ही पूरे प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराने को तैयार है।
Related Posts
हल्द्वानी- गौलापार स्टेडियम फिर खतरे की जद में, नदी से लगे 250 मीटर के हिस्से में भू-धंसाव, सड़क का चार मीटर हिस्सा गौला में समाया…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- गौलापार स्टेडियम फिर खतरे की जद में आ गया है। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के चलते…
पिंडर घाटी में मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
ख़बर शेयर करें -चमोली- (भरत सिंह गाड़िया) मानसुन की पहली बारिश ने ही जान जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है,…
ढाबे पर सो रहे, युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) गदरपुर- थानाक्षेत्र गदरपुर की ग्रामसभा मसीत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौर पुल के पास…
