काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज में मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। मूट कोर्ट में कुटुंब न्यायालय के माध्यम से अनेक मामलों का निस्तारण किया गया मूट कोर्ट की न्यायाधीश प्रीति कश्यप रही। कार्यक्रम के दौरान मूट कोर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी दिया गया।बाजपुर रोड स्थित सतेंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में आयोजित मूट कोर्ट की न्यायाधीश प्रीति कश्यप ने एक तलाक संबंधी मामले पर अपने निर्णय में कहा कि जहां पर पति या उसके संबंधियों द्वारा पत्नी के साथ शारीरिक या मानसिक क्रूरता की जाती है वहां पत्नी न्यायालय के माध्यम से पति से तलाक की मांग कर सकती है और पत्नी तलाक की डिक्री के पश्चात भी भरण पोषण प्राप्त करने की अधिकारिणी होगी जब तक कि वह पुनर्विवाह नहीं कर लेती है। कार्यक्रम के दौरान लॉ कॉलेज के प्रवक्ता सुधीर दुबे ने कहा कि मूट कोर्ट के माध्यम से विधि के विद्यार्थियों को न्यायिक प्रक्रिया को समझने में आसानी होती है और भविष्य में कुशल न्यायाधीश एवं अधिवक्ता बनते हैं। वही संस्थान की चेयरमैन विमला गुड़िया ने अपने संदेश में कहा कि काशीपुर तथा आसपास का कोई भी व्यक्ति एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज में जाकर निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है जिसके लिए कॉलेज परिसर में लीगल एंड क्लीनिक की स्थापना की गई है। मूट कोर्ट के आयोजन के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले देवेंद्र सिंह, इरम खान, मौसमी, प्रतीक्षा, रमन, गौरव शर्मा व प्रेम प्रकाश सिंह को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
Related Posts
कोरोना के मामलों में आयी गिरावट, पिछले 24 घंटे में पाए गये 37975 संक्रमित लोग
ख़बर शेयर करें -नई दिल्ली – कोरोना वायरस के मामलों में बड़ी गिरावट आयी है। पिछले 24 घंटे में 37,975…
युवाओं के लिए एक अच्छी ख़बर,इन भर्तीयों को लेकर असकता है बड़ा फ़ैसला…
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड-उत्तराखंड से भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग…
आवास विकास पार्क में सरदार पटेल की पतिमा पर माल्यार्पण किया…
ख़बर शेयर करें -किच्छा- लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 147वीं जयन्ती (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर पूर्व विधायक राजेश…
