काशीपुर (सुनील शर्मा) आयुष्मान हॉस्पिटल जसपुर द्वारा ग्राम पत्तरामपुर में ग्राम प्रधान गुरुचरण सिंह (तोता) के सौजन्य से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया गया जिसमें हॉस्पिटल के वरिष्ठ व अनुभवी डॉक्टर्स की टीम ने 345 से अधिक जरूरतमंद मरीजों को परामर्श दिया एवम निशुल्क दवाइयां भी दी। शिविर में हड्डी एवम जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास गहलोत एवम डॉक्टर आलिम , मेडिसिन विभाग के डॉक्टर योगेश चौहान, नवजात एवम बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पूजा बिष्ट, स्त्री एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भावना सिसोदिया द्वारा सैकड़ों मरीजों को देखा गया व उनकी समस्याओं का इलाज किया गया। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित वोहरा ने बताया के अब जसपुर आयुष्मान हॉस्पिटल में समस्त प्रकार के रोगों के डॉक्टर द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध है। हॉस्पिटल में डॉक्टर भावना सिसोदिया द्वारा महिलाओं से संबंधित बीमारियों का सफल इलाज किया जा रहा है एवम हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलीवरी, बड़े ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी, बच्चेदानी के समस्त प्रकार के इलाज एवम ऑपरेशन भी डॉक्टर भावना द्वारा किए जा रहे हैं। हॉस्पिटल में बच्चो के लिए नर्सरी की सुविधा एवम सभी प्रकार के टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध है।शिविर में हॉस्पिटल के डायरेक्टर डायरेक्टर विपिन गहलोत, डायरेक्टर हर्ष कक्कड़, मैनेजर नासिर खान, सुनीत चौहान, राम रुचि झा, हाशिम सैफी, दिनेश कुमार, यासमीन, रोहित कुमार, रजविंदर, नाजिश, अमीर खान, राहुल कश्यप, फैजल के अलावा पूर्व प्रधान सरदार सिंह, गुरुद्वारा पत्तरामपुर अध्यक्ष अजीत सिंह, सुंदर सिंह (गोल्डी), कुलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, जयमल सिंह, मुनेश कुमार एवम शाहिद अली मोजूद रहे।
Related Posts
हल्द्वानी-दो स्कूटियों के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक स्कूटी सवार की उपचार के दौरान मौत…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-यहां गैस गोदाम रोड में दो स्कूटियों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक स्कूटी सवार व्यक्ति…
विकासखण्ड रूद्रपुर की ग्राम पंचायत आनन्दपुर में किया गया भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- विकासखण्ड रूद्रपुर की ग्राम पंचायत आनन्दपुर में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध…
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में बीते रोज आरओबी निर्माण के चलते बदहाल बाजपुर रोड दुरुस्त कर यातायात सुचारू…
