कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेसियों ने कसी कमर

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) देहरादून में 16 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को रैली के संबंध में जिम्मेदारियां सौंपी गई इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय नेता माननीय राहुल गांधी की देहरादून में 16 दिसंबर को विशाल जनसभा होगी जिसमें रुद्रपुर महानगर से सैकड़ों कार्यकर्ता देहरादून के लिए रवाना होंगे इस सम्बंध में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं 15 दिसम्बर रात को देहरादून के लिए बसों को देहरादून के लिये रवाना किया जाएगा तनेजा ने कहा कि उत्तराखंड में राहुल गांधी की जनसभा के साथ चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा और उसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ताबड़तोड़ जनसभाएं उत्तराखंड में कराई जाएंगी जिससे कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन सके तनेजा ने कहा कि आम जनता इस भाजपा सरकार की तानाशाही फैसलों से तंग आ चुकी है और सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर कांग्रेस की सरकार बनाने को तैयार बैठी है तनेजा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी देहरादून में जनसभा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे और तत्पश्चात रुद्रपुर में भी हमारे राष्ट्रीय नेताओं की जनसभा की रूपरेखा तैयार की जाएगी इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा पार्षद मोहनखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पन्त निसार खान कांग्रेस की महिला अध्यक्ष मोनिका ढाली कांग्रेस के युवा अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी महामंत्री नवाब सिंह राजीव कामरा एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *