कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर की बैठक

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ – (जफर अंसारी) भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य और उनके बेटे विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ काग्रेंस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के आवास पर बैठक की और मिठाई बांटी। आपको बता दें भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री और बाजपुर के विधायक यशपाल आर्या और उनके बेटे संजीव आर्य नई दिल्ली में पार्टी आला कमान के सामने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए वही यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सूबे में काग्रेसी पूरी तरह उत्साहित है | इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यशपाल आर्या के पार्टी में आने से आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिलेगी | उन्होंने कहा कि प्रदेश से भाजपा सरकार का जाना तय है। सरकार की जन विरोधी नीतियों और किसान विरोधी कृषि कानूनों से हर वर्ग का तबका परेशान है यशपाल आर्य ने सही समय पर उचित कदम उठाया है इसका फायदा संगठन को अवश्य मिलेगा। खासतौर पर नैनीताल और सीमांत क्षेत्र में उनकी वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी | उन्होंने नैनीताल कि पूर्व विधायक और काग्रेंस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या की नाराजगी पर कहा कि प्रदेश नेतृत्व शीघ्र उनसे बात कर इस मामले को सुलझा लेगा उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है सभी काग्रेंसी एकजुट है और आगामी चुनाव में सभी कांग्रेसजन मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *