रामनगर – (उधम सिंह राठौर) विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में रोटेशन प्रक्रिया को पूरी तरह लागू करने की मांग को लेकर दर्जनों जिप्सी मालिकों के साथ ही जिप्सी चालक 2 दिनों से धरने पर बैठे हैं, और इन लोगों का कहना है कि वह तब तक धरना करेंगे जब तक जिप्सी रोटेशन प्रणाली पूर्ण तरीके से लागू नहीं कर दी जाती | आपको बता दें कि बीते हफ्ते कोर्बेट प्रशासन से समझौते के बाद एक पक्ष ने अपना धरना खत्म कर दिया था, वहीं 2 दिनों से अब रोटेशन प्रक्रिया के समर्थन जिप्सी ऑनर भी धरने पर बैठ गए हैं, उन्होंने कॉर्बेट रिजर्व के आरक्षण केंद्र के बाहर धरना दे दिया है, इन जिप्सी मालिकों का कहना है कि कोर्बेट प्रशासन दिल्ली में बैठे ट्रैवल एजेंटों और रिसोर्ट मालिकों को मोटा मुनाफा पहुंचाने के लिए शत प्रतिशत रोटेशन प्रक्रिया को लागू नहीं कर रहा है। जिप्सी कारोबारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वह अनिश्चितकाल धरने पर बैठे रहेंगे। इस बारे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार का कहना है कि कॉर्बेट में रोटेशन पद्धति जिसके माध्यम से जिप्सी आवंटन ट्रांसपेरेंट रूप में हो सकेगा वह लागू की जा रही है. इसके संबंध में कुछ भ्रांतियां हैं सभी जो भी पक्ष से हैं इसमें जिप्सी कारोबारियों से बात करके इन भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है. साथ ही साथ जो भी उनकी दिक्कतें हैं उनको भी सेटल करने की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि तक चलाया होटल एवं ढाबों का चेकिंग अभियान…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे महोदया द्वारा जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने किया योग…
ख़बर शेयर करें -गदरपुर-आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में योग समारोह आयोजित किया गया।…
चकराता विधानसभा से प्रीतम सिंह के विजयी होने पर विकासनगर में किया गया स्वागत…
ख़बर शेयर करें – विकास नगर-(आरिश सिद्दीकी) चकराता विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रीतम सिंह के विजयी होने पर…
