रुद्रपुर । (शादाब हुसैन ) जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आज जिला पूर्ति अधिकारी तेज बल सिंह को ज्ञापन सौंपा। सौपें ज्ञापन में कहा गया कि कोविड की महामारी में राशन वितरण प्रणालीकोरोना कर्फ़्यू के चलते आम आदमी आर्थिक रूप परेशान हैं लेकिन जिले में राशन वितरण सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं इसलिए आपसे निवेदन है कि राशन वितरण प्रणाली को ठीक ढंग से किया जाए और प्रत्येक राशन धारक को पूरा राशन वितरित किया जाये नहीं तो कांग्रेस पार्टी आपके दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी आपके विभाग व प्रशासन की होगी। एक बात और आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि बहुत सारे राशन धारक ऐसे हैं जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन अभी तक नहीं हो पाए हैं अतः आप से मांग की उन राशन धारकों को भी राशन दिया जाए जिससे कि वह भी इस करोना में महामारी में अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें । ज्ञापन सौपने वालों में हिमांशु गाबा, कार्यकारी जिला कांग्रेस कमेटी उधम सिंह नगर , महानगर महामंत्री राजीव कामरा, जिला महासचिव सुशील गाबा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सी पी शर्मा व अमित हालदार मौजूद थे।
Related Posts
सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बबली चौहान ने राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बबली चौहान ने श्रीमती अल्का सक्सेना राष्ट्रीय…
कांग्रेस की अंदरुनी खेचतान के चलते 15 वर्षों से संगठन से जुड़े रवि काठौरिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा…..
ख़बर शेयर करें -मीना शर्मा की हार को लेकर आहत थे रवि युवाओं ने कांग्रेस छोड़ने का बनाया मन और…
अल्मोड़ा और भीमताल के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जांच में खामियां, जल संस्थानों को नोटिस….
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी – उत्तराखंड के अल्मोड़ा और भीमताल में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकले पानी…
