रेखा ओर पांडेय के जन्मदिन पर चुघ ने कराया हवन

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(शादाब हुसैन) भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद रेखा वर्मा व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने सामिया लेक सिटी में स्थित मन्दिर परिसर में पूर्ण विधि-विधान से हवन किया। श्री चुघ ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सब ने मिलकर दोनों शीर्ष नेताओँ के लिए उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा के कुशल नेतृत्व में सल्ट विधान सभा के उपचुनाव में भारी मतों से पार्टी ने विजय हासिल की। उन्होंने कहा कि श्रीमती वर्मा द्वारा समय समय पर कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक ली जा रही है जिससे कार्यकर्ताओं में लगातार विश्वास व उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस विश्वास व उत्साह का लाभ पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा।श्री चुघ ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री पाण्डे नेतृत्व में शिक्षा, खेल व पंचायत स्तर पर उत्तराखंड में कई कीर्तिमान स्थापित हुए हैं जिसका लाभ सीधा प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा पहले से अधिक सीटों के साथ सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की इस विषम परिस्थितियों में अरविंद पाण्डेय द्वारा लगातार जनता के स्वास्थ्य की चिंता की जा रही है। ताकि प्रदेश वासियों को बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों के होने से जनता में आत्मविश्वास होता है और यही आत्मविश्वास हर परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्री चुघ ने रेखा वर्मा व अरविंद पांडेय को उनके जन्मदिवस की बधाई देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य केएस राठौर, ग्राम प्रधान दानपुर पूजा वर्मा, मंदीप वर्मा पार्षद बबलू सागर, प. कैलाश पाण्डे, दीवान सिंह चुफाल, अखिलेश खरे,दीपक राणा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *