रुद्रपुर (एम सलीम खान) आम जनता भाजपा को की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। पिछले दिनों क्षेत्र में आई आपदा पर सरकार ने प्रभावित परिवारों की कोई राहत नहीं पहुंचाई। जिसके चलते आपदा प्रभावित लोग सड़कों पर रातें गुजार रहे हैं। वही सरकार पीड़ितों की सुनने तक को तैयार नहीं है। यह कहना है रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस पर्यवेक्षक व बिहार की पूर्व विधायक अमिता भूषण का। यहां एक होटल में भूषण ने पत्रकारों से वार्ता की। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन किया। भूषण ने कार्यकर्ताओं से पार्टी उम्मीदवार को पूरी मेहनत और लगन से चुनाव लडने का आवाहन किया। वही उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों से अलग-अलग मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान अमिता भूषण ने संगठन से भी चुनाव को लेकर मंथन किया। बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पार्षद मोहन खेड़ा, प्रदेश सचिव परिमल राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी,, अनिल शर्मा,विजय अरोरा, राजीव कामरा, रणजीत सिंह राणा, दिनेश पंत,चेतन भट्ट, बाबू खान,सुरेश गौरी, सचिन मुंजाल,रमेश कालड़ा, बबिता बैरागी, प्रीति साना सहित अन्य मौजूद थे।
Related Posts
जोशीमठ दरारों से निकलने वाले पानी का डिस्चार्ज घटकर 171 एलपीएम हुआ…….
ख़बर शेयर करें -देहरादून – राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी/अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित…
155 नशे के इंजेक्शन,इससे कमाए 14 हज़ार 70 रुपयों सहित नशा तस्कर को एसओजी ने किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे…
शाह टाइम्स के पत्रकार मनोज नौडियाल हुए सम्मानित…….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- गढ़ चेतना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित वार्ड नंबर दो में गढ़ कोथिग…
