रामनगर गौजानी में दफनाने को लेकर विवाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति – प्रशासन ने संभाली स्थिति

ख़बर शेयर करें -

रामनगर (गौजानी)। गौजानी क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक विशेष समुदाय द्वारा शव दफनाने के लिए जमीन की खुदाई की जा रही थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताई कि यह जमीन अधिकृत कब्रिस्तान की सीमा में नहीं आती है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक विशेष समुदाय के परिवार द्वारा मृत परिजन को दफनाने की तैयारी की जा रही थी। जैसे ही खुदाई शुरू हुई, भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और दावा किया कि यह जगह कब्रिस्तान की अधिकृत भूमि से लगभग 200 मीटर दूर है। भाजपा नेताओं का कहना है कि 1993 में दोनों समुदायों के बीच हुए समझौते में तय किया गया था कि शवों को केवल निर्धारित स्थल पर ही दफनाया जाएगा।

भाजपा नेता मदन जोशी ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड की कमेटी के कुछ लोगों ने मृतक के परिजनों पर दबाव बनाकर इस भूमि पर दफन की कोशिश की। उन्होंने मांग की कि जब तक इस भूमि का स्पष्ट सीमांकन नहीं होता और जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक यहां किसी भी प्रकार की दफन क्रिया की अनुमति न दी जाए।

मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ सुमित पांडे और कोतवाल अरुण कुमार सैनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी पक्ष को बिना प्रशासनिक अनुमति कोई भी कार्रवाई नहीं करने दी जाएगी।

फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *