प्रेम-प्रसंग में दी जान- प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, दोनों की मौत…..

ख़बर शेयर करें -

शाहजहांपुर जिले में शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बंथरा और शाहजहांपुर के बीच रेलवे लाइन पर मिले। ट्रेन के कटकर दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे। मौके पर मंजर देख लोग सन्न रह गए। मोबाइल के जरिए दोनों की पहचान हो सकी। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बंथरा और शाहजहांपुर के बीच बुधवार की रात महिला और पुरुष के शव पड़े मिले।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते ट्रेन से कटकर जान दी है। उनके पास से मिले मोबाइल के जरिये पहचान हो सकी है। सदर बाजार थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान गोधन कश्यप (45) और वंदना कश्यप (40) निवासी कश्यप कॉलोनी थाना सदर बाजार के रूप में हुई है। वंदना का पति पूर्व में गोधन के साथ कपड़े की दुकान पर काम करता था। तभी से वंदना उसके संपर्क में आ गई थी। गोधन भी शादीशुदा था। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *