कालाढूंगी बाजार में एक रोड शो का किया गया आयोजन पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने रोड शो में दी भागीदारी

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी (जुबैर आलम) आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के नेतृत्व में कालाढूंगी बाजार में एक रोड शो का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की रोड शो से पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का फूलमालाओं से स्वागत किया। रोड शो के पश्चात बस अड्डे पर आयोजित एक सभा में छेत्र वासियों को संबोधित करते हुए दिनेश मोहनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है अब आम आदमी पार्टी एकमात्र ईमानदार राजनीतिक विकल्प है उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे हुए विधायक सिर्फ नामकरण और शादी में दाल भात खाने तक सीमित है विकास कार्य हाशिए पर पड़े हैं आम आदमी पार्टी विकास और काम की राजनीति पर विश्वास करती है कार्यकम का समापन करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल ने सभी का आभार व्यक्त किया सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत जी ने भी संबोधित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *