काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा | उन्होंने कहा वर्ष 2013 में मोदी सरकार ने महंगाई को मुद्दा बनाया था लेकिन आज यही सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल, गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही मूलवृद्धि पर भाजपा सरकार अंकुश लगाने में फेल साबित हुई है। कोरोना संक्रमण की विभिन्न समस्याओं और परिस्थितियों से अभी तक देश की जनता संघर्ष कर रही है। मोदी सरकार की हिटलर शाही रवैया और फैसलों से व्यापारी वर्ग, आम आदमी वर्ग, देश का अन्नदाता किसान भाई, मजदूर वर्ग और देश की महिलाओं की रसोई पर महंगाई का चाबुक धना धन पड़ रहा है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता की परेशानियों का निराकरण करने के बजाय, देश में महंगाई का खुला तांडव मचा कर जनता में त्राहि मचा रही है। केंद्र में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने महंगाई पर काबू किया गया था | देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पहले पायदान पर थी लेकिन अब भाजपा शासन में देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने देश की जनता और प्रदेश की जनता से आवाहन किया है कि भाजपा की गूंगी और बहरी सरकार को नकारते हुए जनता-जनार्धन एक बार पुनः कांग्रेस को समर्थन स्वरूप आशीर्वाद दें तभी देश का समूचा विकास होना संभव है ।
Related Posts
डिजिटल अब से कर सकेंगे रुपए में भुगतान….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-देश में जबसे डिजिटली ट्रांजेक्शन का दौर शुरू हुआ है, तभी से लोगों की कैश रखने की…
सिडकुल में दुर्घानाए रोकने के लिए आयोजित हुआ अभ्यास
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) गत दिवस 21 मार्च 2022 को प्रातः 11रू36 सिडकुल इण्डियन आॅयल अडानी गैस प्रा0…
मानव एकता दिवस’ पर काशीपुर में सेवा और समर्पण की मिसाल बनी निरंकारी मिशन की पहल…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – प्रेम, भाईचारा और मानवता का संदेश लेकर निरंकारी मिशन द्वारा प्रति वर्ष मनाया जाने वाला…
