लालकुआं – (जफर अंसारी) लालकुआं के स्थानीय राजकीय इंटर कालेज में इस वर्ष भी दशहरा मेले का आयोजन किया गया। जहाँ रात को रावण पुतले का दहन किया गया। इस दौरान वहां आए अनेक श्रद्धालुओं ने रावण दहन के पश्चात श्रीराम के जयकारे लगाये । लालकुआं के अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक स्थित पार्क में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा था इसी के चलते को इंटर कालेज के मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। रावण दहन से पूर्व मैदान में जमकर आतिशबाजी हुई जिसके बाद दोनों ही सेनाओं के बीच युद्ध हुआ | वही मेले में लगी खेल खिलौने, चाट पकौड़ी और मिठाईयों की दुकानों से दर्शकों ने जमकर खरीदारी की। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
Related Posts
डीएसबी परिसर नैनीताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डीएसबी परिसर नैनीताल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो दीवान…
ग्रामीण क्षेत्र में 7000 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की नियुक्ति जल्द : रेखा आर्या….
ख़बर शेयर करें -सहसपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण किया देहरादून – महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास…
महानगर कांग्रेस ने पेश की कौमी एकता की मिसाल
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर मुस्लिम सजा द्वारा शहर में निकाले…
