काशीपुर (सुनील शर्मा) प्रदेश मे कोरोना का प्रकोप जिस तरफ से बढ़ रहा है तो वही काशीपुर के कुंडा थाना मे कुभ ड्यूटी करके वापस लौटकर आए 8 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आए है। इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया हैं। तो वही कुंडा थाने के पॉजिटिव आये सभी 8 पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन में भेजा गया। कुंडा थाना अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि कुंभ ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद थाने मे काफी एहतियात बरती जा रही है। कोई भी शिकायतकर्ता आ रहा है तो उसका शिकायती पत्र शिकायत बॉक्स मे डाला जा रहा है। पुलिस थाने को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि करोना महामारी में अपने आप को सुरक्षित रखें। मास्क का तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करें और हाथों को अच्छी तरह से धोएं। बेवजह घरो से बाहर ना निकले।
Related Posts
ऑक्सीजन ना मिलने से पांच लोगो की मौत,, रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जनपद के रुड़की के एक निजी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन ना…
नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ स्थित जग्गी बांगर की एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने…
हल्द्वानी- गौला में आई बाढ़ के कारण रेलवे को इतने लाख का नुकसान….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में गौला नदी के कटाव से बचाव के लिए बनाए गई सुरक्षा दीवार…
