पंचायतीराज विभाग द्वारा देवाल ब्लॉक सभागार में वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण  हुआ सम्पन्न

ख़बर शेयर करें -

चमोली (जितेन्द्र कठैत) सतत विकास लक्ष्य 2030 को प्राथमिकता दें पंचायतें: डा सुभाष चन्द्र पुरोहित पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित पंचायत प्रतिनिधियों के दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डॉ सुभाष चंद्र पुरोहित ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य 2030 के 17 लक्ष्यों पर पर केंद्रित है। जिसमे प्रमुखता से गरीबी उन्मूलन, भुखमरी दूर करना, स्वच्छ पेयजलापूर्ती, रोजगार सर्जन , स्वाथ्य कल्याणकारी , सबको शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाना,सतत उपभोग एवं उत्पादन पैटर्न सुनिश्चित करना, लैंगिक समानता हासिल करना, जलवायु परिवर्तन एवं उसके प्रभावों से निपटने के लिए तत्कालिक कार्यवाही करना शामिल है। पंचायतों को स्थानीय स्तर पर योजना निर्माण करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि हम उपरोक्त लक्ष्यों को हासिल कर सकें। डॉ किरन पुरोहित ने पंचायतों में महिला प्रतिनिधियों के बराबर भागीदारी पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए स्वर्णिम अवसर है पंचायतों में महिलाओं को उत्तराखंड राज्य में 50% सीटों पर निर्विचित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। निश्चय ही महिलाओं की बराबर की भागीदारी से गांवों के सामाजिक ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन आया है, महिलाओं की निर्णय एवं नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ है। प्रशिक्षक हरि प्रसाद मंमगाई ने जी पी डी पी पर विचार रखते हुए कहा कि गांव स्तर पर जब भी किसी योजना का प्रस्ताव बनता है तो सभी वार्ड सदस्यों को विश्वास में लेकर एवं सभी सदस्यों की सहमति पर योजनाओं का नियोजन करना चाहिए । प्रशिक्षक जितेंद्र कठैत ने ई पंचायत के पहलुओं पर विस्तार से अपने विचार रखे एवं वर्तमान में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।ए डी ओ पंचायत डी एल आर्य ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग निर्यात पंचायत देवाल के पंचायत सदस्यों को बताया कि वार्ड सदस्य गांव के विकास में एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है आप अपने गांव को कैसा देखना चाहते है यह आपकी सक्रियता पर निर्भर करता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। इस अवसर पर प्रमुख क्षेत्र पंचायत देवाल दर्शन सिंह दानू , ग्राम विकास अधिकारी प्रमिला रावत , ग्राम विकास अधिकारी नरेश चंदोला, कचना देवी ग्राम प्रधान सवाड , अरविंद भंडारी ग्राम प्रधान लौसरी, यशोदा देवी ग्राम प्रधान देवसारी,सहित कुल 47 पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *