काशीपुर – (सुनील शर्मा) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ० दीपिका गुड़िया आत्रेय व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया व विकल्प गुड़िया द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हरीश रावत एवं नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय गणेश गोदियाल से देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की तथा पूर्व मुख्यमंत्री रावत व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल को बुके देकर बधाई दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा मिशन 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय के लिए सुझाव व विचार विमर्श किया गया । वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा कांग्रेस नेत्री डॉ० दीपिका गुड़िया आत्रेय को काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करने के लिए संजीवनी सुझाव रावत द्वारा दिए गए। इस दौरान कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में मिशन 2022 उत्तराखंड में फतह करने के लिए एकजुट होकर जमीन से जुड़कर कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की सच्ची मेहनत तथा भाजपा कि गलत नीतियों से परेशान जनता प्रदेश से भाजपा सरकार का तख्तापलट करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में ही उत्तराखंड का चहुमुखी विकास छुपा है। अन्य किसी पार्टी में नहीं उन्होंने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार बदलाव की हवा ऐसी चलेगी की सोई हुई भाजपा की नींद खुल जाएगी। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी होगा ।
Related Posts
रसायन विज्ञान के विद्धार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डीएसबी परिसर नैनीताल की डीन साइंस व रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चित्रा पांडे ने विद्यार्थियों…
जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती है तो एनडीआरएफ की ली जाएगी मदद…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने वन विभाग और एनडीआरएफ के कार्मिकों के साथ जंगलों में लग…
सदस्यता समारोह मे आयुष्मान योजना को लेकर रीजनल पार्टी ने दिखाए तीखे तेवर
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी देहरादून प्रेस क्लब में पार्टी की सदस्यता समारोह के दौरान एक प्रेस वार्ता…
