अपराधी के घर छापा मारकर सात नग सागौन प्रकाष्ठ बरामद

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ – (जफ़र अंसारी)  तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार एवं उपप्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज शिवराज चन्द्र के निर्देशन पर वन अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में वन क्षेत्राधिकारी विजय चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर राजेन्द्र सिंह, पुत्र भूपाल सिंह, ग्राम सबौरा के घर पर छापा मारकर सात नग सागौन प्रकाष्ठ बरामद किया गया। टीम ने उपरोक्त बरामद प्रकाष्ठ को सीज कर मौके पर ही फर्द बनाकर विभागीय संसाधनों की सहायता से दक्षिणी जौलासाल राजि के सुदलीमठ वन परिसर में सुरक्षित रख दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी विजय चन्द्र भट्ट ने बताया कि वन अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी और जो भी व्यक्ति वन अपराधों में लिप्त होंगे, उन्हें कठोरतम दण्ड के लिए तैयार रहना होगा।कार्यवाही करने वाली टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा, उप वन क्षेत्राधिकारी कुणाल बिष्ट, वन दरोगा दान सिंह खोलिया, वन दरोगा भूपाल बिष्ट, वन दरोगा चन्दन सिंह खाती, वन दरोगा राजन सिंह, चालक परमजीत सिंह मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *