किराए पर रह रही एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (वसीम हुसैन)  खेड़ा में किराए पर रह रही एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।  मृतका के पिता ने जहर खिला कर हत्या का आरोप लगाया है। मूलरूप से ग्राम नानकार रानीबाला नगर, रामपुर निवासी तफशील अहमद रुद्रपुर में मजदूरी करता है। वह खेड़ा में 35 वर्षीय पत्नी शायदा के साथ किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह अचानक शायदा की हालत खराब हो गई। इस पर मकान स्वामी अन्य लोगों की मदद से शायदा को जिला अस्पताल ले आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रामपुर चौकी प्रभारी अनिल जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, शायदा की मौत की जानकारी मिलते ही स्वार से उसके पिता खलील अहमद और भाई मुर्शरफ के साथ ही कई रिश्तेदार यहां पहुंच गए। इस दौरान पिता ने  शायदा के पति पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि 2008 में शायदा का विवाह उन्होंने तफशील अहमद से किया था। विवाह के बाद से वह उसे परेशान करने लगा। कई बार पंचायत भी हुई। पुत्री पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। उन्होंने उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *