काशीपुर – ( सुनील शर्मा) काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने ऊधमसिंहनगर जिले के पूर्व जिलाधिकारी द्वारा बाजपुर तहसील के 20 गांवों के किसानों की निजी भूमि पर मालिकाना हक समाप्त करने के आदेश को अतिशीघ्र निरस्त किये जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मामले में जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है। मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए विधायक चीमा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के 20 गांवों की लगभग 5838 एकड़ खेती की भूमि जिस पर लगभग 8 हजार परिवार अपना गुजर बसर कर रहे हैं और उनकी यह भूमि राजस्व अभिलेखों में वर्ग-1क भूमिधरी अधिकार की थी। जिस पर पूर्व जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर के द्वारा उनके मालिकाना हक के विपरीत आदेश पारित कर दिया गया था जिसके प्रति पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा संबंधित किसानों को आश्वस्त किया गया था कि हमारी सरकार किसानों का मालिकाना हक नहीं छीनेगी और इस विषय को बोर्ड ऑफ रेवेन्यू को अग्रसारित किया गया था। लेकिन बोर्ड ऑफ रेवेन्यू द्वारा संबंधित वाद के प्रति 16 सितम्बर 2020 को निर्णय देकर टिप्पणी सहित जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को भेज दिया गया। करीब नौ माह से अब तक जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर के द्वारा इस पर कोई कार्यवाही न किये जाने से किसानों की समस्या का समुचित हल अभी तक नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री से चीमा ने आग्रह किया कि प्रभावित संबंधित परिवारों की इस भूमि पर राजस्व अभिलेखों में उनकी वर्ग-1क भूमिधरी का अधिकार रखे जाने हेतु जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को आदेश पारित किये जायें। मुख्यमंत्री ने मामले में जल्द कार्यवाही किये जाने को आश्वस्त किया है।
Related Posts
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “सरकार जनता के द्वार” को पलीता लगा रहे हैं जिम्मेदार महकमे- प्रमोद बमेटा
ख़बर शेयर करें -हल्दूचौड़- जनसमस्याओं का त्वरित गति से निदान को सके इस उद्देश्य से सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह…
अलर्ट- 21 जुलाई को यहाँ रहेंगे स्कूल बंद, भारी बारिश की आशंका
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड में बारिश के कारण जगह जगह आपदा आई हुई है। भारी बारिश का अलर्ट भी जारी…
नानकमत्ता पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब का कारोबार व बिक्री करने वाले अभियुक्तों को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार..
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक…
