हरिद्वार (वंदना गुप्ता) मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुचे और हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पहुच कर कुम्भ मेले में हरिद्वार आने वाले यात्रियों श्रद्धालुओ साधु संतों के लिए होने वाली व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कुम्भ मेले के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बनाए गए मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया वही हरिद्वार रेलवे स्टेशन का जायजा लेने के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने कुम्भ मेले के लिए अलग से कोई विशेष ट्रैन संचालित ना करने की बात भी कही।हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कुम्भ मेले के लिए होने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज हरिद्वार पहुचे मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश का कहना है कि रेलवे द्वारा कुम्भ मेले से सम्बंधित जितने भी कार्य किए जाने थे वह लगभग सभी पूर्ण हो चुके है और रेलवे विभाग कुम्भ मेले में किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है कोरोना की चुनौती के मद्देनजर कुम्भ मेले के लिए राज्य सरकार की जो गाइडलाइन होगी और समय समय पर केंद्र सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस के अनुसार ही रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा वही कुम्भ मेले के लिए विशेष ट्रैन के परिचालन पर मंडल रेल प्रबंधक का कहना है कि वर्तनमान समय मे हरिद्वार के लिए 25 पैड ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा प्राप्त गाइडलाइन में अभी अन्य किसी ट्रैन के परिचालन के लिए मना किया गया है उत्तराखंड राज्य सरकार के द्वारा अगर मांग की जाती है तो कुम्भ के लिए अलग से ट्रेन परिचालन किया जाएगा पर्व की भांति इस बार रेलवे विभाग द्वारा कुम्भ मेले के लिए कोई भी अतरिक्त ट्रैन नही चलाई जा रही है इसके लिए विभाग राज्य सरकार की गाइड लाइन का हवाला भी देता नज़र आ रहा है अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस बार हरिद्वार कुम्भ मेले पर कोरोना संक्रमण का कितना बड़ा असर देखने को मिल रहा है सरकार द्वारा पूर्व के कुम्भ मेलो के विपरीत इस बार कुम्भ मेला काफी कम दिनों का भी हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा गई
Related Posts
HPCL ने मांगी 11 गैस स्टेशन खोलने के लिए जमीन, डीएम के निर्देश जारी……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- एचपीसीएल को जिले में गैस स्टेशन के लिए जगह मिल गई तो जल्द ही घरों में…
सीबीएसई हाई स्कूल एवं इंटर परीक्षा में अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज कण्वघाटी में विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन…….
ख़बर शेयर करें -हालिया सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी के छात्रों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन…
बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में भारी खून की कमी,,तीमारदारों को खून के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी (जफर अंसारी )हल्द्वानी का सबसे बड़ा बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में भारी खून की…
