हल्द्वानी (जफर अंसारी) हल्द्वानी में मुखानी थाना पुलिस ने 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने 19 जनवरी को बिठौरिया के एक ज्वेलर्स के यहां से सोने के आभूषण खरीद कर उसके साथ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में फर्जीवाड़ा कर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब इन दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार किया तो इस मामले का खुलासा हुआ, पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह दोनों शातिर ठग पहले भी दो घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। रुद्रपुर के रहने वाले मंजीत सिंह और प्रभु जीत सिंह नाम के इन दोनों ठगों से पुलिस ने ठगी का माल भी बरामद किया है। एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि इन दोनों शातिर ठगों ने नजीबाबाद और रुद्रपुर में भी घटनाओं को अंजाम दिया है फिलहाल दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
श्री राम सेवक सभा ने 120 वे श्री नंदा देवी महोत्सव के संपन्न होने पर शहर वासियों का किया धन्यवाद…
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-श्री राम सेवक सभा ने 120 वे श्री नंदा देवी महोत्सव के संपन्न होने पर शहर वासियों…
उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व मकर संक्रांति एवं घुघुतिया बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी (जफर अंसारी) उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व मकर संक्रांति एवं घुघुतिया बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम…
मनोज पाठक ने युवाओ से “द कश्मीर फाईल्स फिल्म देखने की की अपील,क्षेत्र के युवाओं को यह फिल्म आगमी 22 तारीख को दिखाई जायगी निशुल्क….
ख़बर शेयर करें – क्षेत्र के युवाओं को आगमी 22 तारीख को द कश्मीर फाईल्स मूवी दिखाई जायेगी निशुल्क फिल्म…
