देहरादून– (एम.सलीम खान) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की देर शाम उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वागत किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैलीकॉप्टर से उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तय कार्यक्रम के तहत कल देर शाम दून पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून पहुंचे हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। अनुमानित है कि भाजपा की अंदरुनी कलह को सम्पात करने पर अमित शाह संगठन के उच्च नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। इससे पूर्व अमित शाह उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे।
Related Posts
दिल्ली में लहराएगा कांग्रेस का परचम- अलका पाल
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,AICC द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोऑर्डिनेटर बनाई गई…
आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से किया इनकार…..
ख़बर शेयर करें -सीतापुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय…
जगंल में खेला गया बड़ा खेल, लालकुआँ-वन तस्कर जंगल के रक्षकों के साथ मिलीभगत कर काट दिए 15 बेशकीमती खैर के पेड़…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- लालकुआँ, लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तराई पूर्वी वन प्रभाग में वेखौफ़ वन तस्कर जंगलों की…
