पंतनगर– (एम.सलीम खान) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रस्थान से पूर्व पंतनगर एयरपोर्ट पर कुमाऊं मंडल के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की | इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को तत्काल प्रभाव से राहत पहुंचाने के आदेश दिए | वहीँ उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति से निपटने के लिए हम सबको मिलकर काम करने की जरूरत है | साथ ही वहां उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के आला अधिकारियों को आपदा पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के आदेश दे दिए हैं | उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हैं | इस दौरान डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे, आई जी अजय रोतैला, मंडल आयुक्त, ऊधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ आशीष भटगाई, एसडीएम प्रत्युष सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा, भाजपा विधायक राजेश शुक्ला, विवेक राय, सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे |
Related Posts
वनाग्नि रोकथाम हेतु अदवाणी क्षेत्र में मनाया गया आडा दिवस, जनजागरूकता और सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी – वनाग्नि रोकथाम और वन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग पौड़ी द्वारा अदवाणी…
हल्द्वानी में नकली शराब का बड़ा खुलासा: स्प्रिट से बना रहे थे शराब, बरेली के दो युवक गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – हल्द्वानी पुलिस ने नकली शराब के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार…
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया गया निर्वाचन कार्यशाला का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त मान्यताप्राप्त-गैर…
