काशीपुर – (सुनील शर्मा) केन्द्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कांग्रेस नेत्री डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा है कि केन्द्र सरकार की हिटलरशाही का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि अन्नदाता कहे जाने वाले किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले आठ माह से आंदोलित हैं और सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इसी तरह उत्तराखंड प्रदेश में दो मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी भाजपा जनता को संतुष्ट करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। वर्तमान में उत्तराखंड प्रदेश हड़ताली प्रदेश बन गया है। डीजीपी की अपील को दरकिनार कर पुलिसकर्मियों के परिजनों ने देहरादून व रुद्रपुर में धरना-प्रदर्शन किया तो देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर करीब सप्ताहभर तक आंदोलित रहे। बिजली कर्मियों ने भी चेतावनी पूर्ण हड़ताल प्रारंभ की और अंतत: सरकार को उनके आगे झुकना पड़ा। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि रिमोट से चलने वाले पिछले दोनों मुख्यमंत्रियों की तरह भाजपा के तीसरे मुख्यमंत्री भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। इधर, प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष समेत तैयार की गई नई सेना भाजपा को नाकों चने चबवाने को तैयार है। दीपिका गुड़िया ने दावे के साथ कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है, प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी।
Related Posts
तहसीलदार की नियुक्ति की मांग को लेकर दिया धरना…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोटद्वार तहसील में तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति…
केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के अब तक के कार्यकाल में नहीं साकार हो पाए महत्वपूर्ण कार्य…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-उधम सिंह नगर लोक सभा सीट से सांसद एवं केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट…
मीना शर्मा ने घर-घर तुलसी अभियान के तहत प्रदान किए तुलसी के पौधे….
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-सावन के दूसरे सोमवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका…
