रुद्रपुर (एम सलीम खान) (मुख्यमंत्री योगी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बैठक) लखनऊ/देहरादून करीब 21 वर्षों के लंबे समय के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों पर जमी बर्फ पिघल गई। परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर न्यायालय में चल रहे वाद भी वापस होंगे। सिंचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि और 1700 मकान को लेकर सहमति बन गई है। इस पर 15 दिनों के भीतर संयुक्त सर्वेक्षण होगा और उसी के अनुसार पर उत्तर प्रदेश को भूमि और भवन मिल जाएंगे,शेष उत्तराखंड के हिस्से में आ जाएगा। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने परिसंपत्तियों के बंटवारे पर आपसी सहमति बन गई है। एक मुलाकात में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों करीब तीस मिनट तक बैठक हुई। जिसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और सालों से चल रहे विवाद का निपटारा किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच सिंचाई विभाग की जमीन और भवनों को लेकर बातचीत हुई। जिसका निस्तारण करने पर आपसी सहमति बन गई। उत्तर प्रदेश सरकार उत्तराखंड परिवहन निगम को बकाया 205 करोड़ रूपए का भुगतान करेगी। उत्तराखंड को मिलें 77 करोड़ रुपए का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के वन विभाग के अधिकारियों के किये हुएं समझौते के तहत तत्काल प्रभाव से कारवाई करते हुए कुल 90 करोड़ रुपए में से 77 करोड़ रुपए का चेक सौंपा दिया है। शेष राशि आरटीजीएस के जरिए से उपलब्ध कराई जाएगी।
Related Posts
लालकुआं में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग जारी, प्रशासन मौन….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं – कोतवाली क्षेत्र में जगह-जगह गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से साथ ही खुलेआम वाहनों में अवैध…
पुजारी ने सिर पर पत्थर से वार कर की प्रेमिका की हत्या,बैग में बांधकर फैका शव……
ख़बर शेयर करें -हैदराबाद-पुलिस ने हैदराबाद के एक मंदिर के पुजारी को एक महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार…
हल्द्वानी- 20 वर्षीय युवती ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– लाईन नं 17 शराफत अंडेवाले की गली, निवासी 20 वर्षीय सरताज पेंटर की पुत्री ने आज…
