रुद्रपुर (एम सलीम खान) (डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे के निर्देश पर चलाया जा रहा आपरेशन क्रेक डाउन) रुद्रपुर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर अवैध मदक पदार्थों के अभियान चलाया है। इसके तहत कोतवाली पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता बोहरा के निर्देश पर अवैध मदक पदार्थों और नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए संघन चैकिंग अभियान चलाया। इसके तहत क्षेत्राधिकार पुलिस अधिकारी सदर रुद्रपुर अमित कुमार के निर्देशन पर पुलिस 23 नवंबर को नगर के इंदिरा चौक के पास से रमपुरा निवासी एक युवक को प्रतिबंधित नशें के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के पास से पुलिस से 150 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम पता सेवाराम पुत्र चंपत निवासी रमपुरा वार्ड नंबर 25 बताया है। आरोपी युवक ने बताया कि वह इन इंजेक्शनों को नशें के आदि लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, उपनिरीक्षक मनोज जोशी, सिपाही आसिफ हुसैन,आजम खान, महेंद्र कुमार आदि शामिल हैं।
Related Posts
सीएम ने दी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत को श्रद्धांजलि
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी (जफर अंसारी) भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन के…
गीता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- गीता भवन उत्सव समिति की ओर से गीता मंदिर में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।…
कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया 137वा स्थापना दिवस
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस के मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर द्वारा…
