रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) नाबालिक बेटी को न्याय दिलाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं मृतका आलीशा के माता-पिता जनपद ऊधम सिंह नगर की मित्र पुलिस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां रुद्रपुर की रेशम कालोनी में बीती 23 जून को आलीशा की लाश उसकी घर में कुंडे से लटकी पाईं गईं थीं, इस घटना में पीड़ित परिवार ने अफजल पुत्र अय्यूब के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, मृतका आलीशा के परिजनों का कहना है कि आरोपी अय्यूब और उसके एक साथी ने उनकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया, वही रुद्रपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 304,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया, पुलिस ने आरोपी युवक अय्यूब को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन परिजनों का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया और आरोपी कुछ ही दिनों में जमानत पर रिहा हो गया, परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बजाय पुलिस ने कारवाई नहीं कर उन्हें गुमराह किया है, वही अब मृतका के परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है,
Related Posts
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा नववर्ष संध्या के दृष्टिगत ली गयी होटल व रिसोर्ट संचालकों की मीटिंग…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों/ थाना प्रभारियों को आगामी…
सब्जी पूड़ी को लेकर हल्द्वानी उप कारागार में बंदी और सुरक्षाकर्मी के बीच हुई जमकर झड़प…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) पूड़ी सब्जी के चक्कर में हाथापाई की नौबत आ जाएगी ऐसा कम ही सुनने को…
डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में कविता खत्री ने दी अपनी पी एच डी की अंतिम परीक्षा….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज कविता खत्री ने अपनी पी एच डी की…
