लालकुआ लालकुआ (जफ़र अंसारी) कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत प्रशासन फिर से अलर्ट हो गया है नगर में कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं वही संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं वहीं नगर में कोरोना संक्रमित मामले पाए जाने के बाद नगर के वार्ड नंबर 2 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उक्त इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है जहां पर नगर पंचायत कि अधिशासी अधिकारी राजू नाबियाल ने स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग की टीम के साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने माइक्रो कंटेनमेंट जोन में आने वाले प्रत्येक घरों का जायजा लिया तथा लक्षणों के बारे में पूछताछ की उन्होंने सभी व्यक्तियों से माइक्रो कंटेनमेंट जोन में नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राजू नाबियाल ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है इसलिए नियमों का पालन करना सबके लिए आवश्यक है उन्होंने कहा माइक्रो कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को ना तो बाहर जाने की इजाजत है और ना ही किसी व्यक्ति को इस क्षेत्र में आने की अनुमति दी जाएगी उन्होंने सभी को कंटेनमेंट जोन में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से कोविड-19 की जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है जिसमें 30 लोगों की जांच की साथ ही कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज किया जा रहा है।
Related Posts
बैंक सखी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनी वरदान
ख़बर शेयर करें -गांव में ही मिल रही बैकिंग सुविधा, ग्राहकों की मुश्किल हुई दूर सीएससी के माध्यम से भी…
Як саме технологічні технології стосуються з онлайн кредитами в державі та чому це корисно
ख़बर शेयर करें -На даний момент існує значний попит на кредити через мережу. Це вигідно через багато причин. У даній…
हल्द्वानी- बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई यह सुनवाई, लोगो ने कहा……..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाए जाने के नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ…
