हल्द्वानी (जफर अंसारी) कोरोना का कहर चारों तरफ फैलता जा रहा है, हालात इतने खराब हो चुके हैं की अंतिम संस्कार के लिये लकड़ियों की मात्रा भी कम पड़ रही है वही अब दूसरी तरफ राजपुरा स्थित श्मशान घाट में कोरोना से हुई मौत के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद पीपीई किट, मास्क, ग्लब्स बाहर खुले में फेंके जा रहे हैं, अन्य शव भी कोरोना पॉजिटिव शवों के साथ ही जलाये जा रहे हैं, इस बात को लेकर पार्षद सहित स्थानीय लोगो ने जमकर हंगामा काटा, इस दौरान लोगों की प्रशासन से नोक झोंक भी हुई, लोगो का कहना है कि आसपास के इलाकों में कोरोना संक्रमण का खतरा फैल रहा है, पार्षद का आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई न यहां पर सैनिटाइज कराया जा रहा है और ना ही श्मशान घाट के बाहर साफ सफाई हो रही है आसपास के लोग बेहद डरे हुए हैं। शमशान घाट के बाहर स्थानीय लोगो और पार्षद द्वारा हंगामा काटे जाने कर बाद प्रशासन की नींद खुली, तहसीलदार खुद मौके पर पहुंची, उन्होंने भरोसा दिलाया की प्रतिदिन 2 बार शमशान घाट को नगर निगम की टीम द्वारा सेनिटाइज़ किया जाएगा, समिति के लोग एक कूड़ा दान घाट के बाहर लगाएंगे जिसमे मास्क, ग्लब्स और पीपीई किट डाली जायेगी, क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
Related Posts
विधायक शिव अरोरा ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में गांधी पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत भागवत कथा में मुख्यातिथि…
बांग्ला नाटक पुस्तक विमोचन, बांग्ला भाषा शिक्षा अभियान के तहत किया गया प्रबुद्धजनों का सम्मान…….
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर- बांग्ला शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के प्रतियोगिता के तहत कई शार्ट फिल्म प्रदर्शित की गई ।…
SSP के सख्त तेवरों का दिखा असर, पुलिस की गिरफ्त में आये 03 शातिर नशा तस्कर……
ख़बर शेयर करें -नशा तस्कर कॉलेजों के युवाओं को करते हैं नशा सप्लाई, पूर्व में भी जा चुके हैं जेल।…
