भारत बंद को लेकर रामनगर में हुई प्रेस वार्ता

ख़बर शेयर करें -

रामनगर– (उधम सिंह राठौर) रामनगर में किसान अध्यक्ष दिवान कटारिया के नेतृत्व में 27 सितम्बर को भारत बंद को लेकर एक प्रेसवार्ता की गयी | आपको बता दे कि पिछले 10 माह से देश के किसान खेती, किसानी और अन्न के बाजार को बड़े कारपोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का गुलाम बनाने वाले तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डर और देश भर में संघर्ष के मैदान में डटे हैं | यह आंदोलन मोदी सरकार के अपने चहेते कारपोरेटों के हाथों में देश के संस्थान, प्राकृतिक संसाधनों की नीलामी और उन्हें लम्बे समय के लिए किराए पर चढ़ाए जाने के खिलाफ है। सरकार ने 155 वर्षों के संघर्ष के बल पर प्राप्त आम अधिकारों को खत्म कर मजदूरों की नई गुलामी के 4 श्रम कोड बिल पास कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *