काशीपुर (सुनील शर्मा) लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय के सौजन्य से गुरुद्वा स्कूल परिसर में कोरोना को हराने के लिए नि:शुल्क टीकाकरण कार्यक्रम की प्रक्रिया आरम्भ की गई। राजकीय चिकित्सालय के प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा करीब चार दर्जन से अधिक व्यक्तियों को कोरोना का टीका (वैक्सीन) लगाई गई। आगामी 13 अप्रैल को मनाए जाने वाले वैशाखी पर्व के शुभ अवसर पर आरम्भ हुई टीकाकरण की यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। गुरूद्वारा गुरू सिंघ सभा और गुरूनानक माडल स्कूल प्रबंधक कमेटी ने आहवान किया है कि जो भी पात्र व्यक्ति हों वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर टीका लगवा कर करोना को हराने में सहयोग करें। ज्ञात रहे कि कोरोना सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि महामारी है। इसे बचाव के लिए टीका लगवाने में देर नहीं करनी चाहिए। टीका लगवाने से किसी तरह का नुकसान नहीं है। बेहतर होगा कि कोरोना को हराने के लिए हम सब टीका लगवाएं तथा प्रत्येक व्यक्ति को ऐसा करने को प्रेरित करें।
Related Posts
छावनीयों को भव्य रूप से सजाया जा रहा,, अखाड़ों द्वारा साधु-संतों के स्वागत के लिए की जा रही है तैयारियां
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कुंभ मेले में देश के कोने कोने से आने वाले साधु संतों का भव्य…
सुबे के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा
ख़बर शेयर करें – निवास पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक से जुड़े लोगों ने कि मुलाकात सीएम धामी ने प्रदेश…
हिंदी के प्रथम डी लिट् डाक्टर पीताम्बर दत्त बडथ्वाल की 122 वीं जयंती पर गेप्स द्वारा श्रद्धा सुमन एवं व्याख्यान माला…..
ख़बर शेयर करें -पदमपुर मोटाढाक : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति के तत्वावधान में गेप्स के सभागार में समाजसेवी…
