इंदिरा चौक अब बनेगा “त्रिशूल चौक”! महापौर विकास शर्मा आज शाम 6:00 बाजे करेंगे भूमि पूजन,धार्मिक पहचान की ओर रुद्रपुर का बड़ा कदम

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देने की शुरुआत आज से…

महापौर विकास शर्मा और श्री अमरनाथ सेवा मंडल मिलकर आज शाम 6:00 बाजे करेंगे भूमि पूजन
जिसके बाद त्रिशूल की भव्य स्थापना से निखरेगा चौक का स्वरूप और बढ़ेगा शहर का धार्मिक गौरव!

रुद्रपुर शहर को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम रुद्रपुर ने इंदिरा चौक को अब “त्रिशूल चौक” के नाम से विकसित करने का निर्णय लिया है। आज शाम महापौर विकास शर्मा श्री अमरनाथ सेवा मंडल के साथ मिलकर भूमि पूजन करेंगे, जिसके साथ इस ऐतिहासिक चौक के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू होगी।

 

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम चुनावों के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि शहर के प्रमुख चौराहों को धार्मिक प्रतीकों से सजाया जाएगा। त्रिशूल, डमरू और धर्मचक्र जैसे प्रतीकों के माध्यम से शहर को एक नया धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप मिलेगा। यह पहल केवल सजावट नहीं, बल्कि रुद्रपुर की परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देने की दिशा में उठाया गया कदम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस योजना का समर्थन कर चुके हैं और उन्होंने गांधी पार्क में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। जल्दी ही मुख्यमंत्री के रुद्रपुर आगमन पर ‘त्रिशूल चौक’ का विधिवत लोकार्पण भी किया जाएगा।

महापौर श्री शर्मा आज शाम अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने से पहले श्री अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों के साथ भूमि पूजन करेंगे। इसी के साथ रुद्रपुर के धार्मिक पुनरुत्थान की एक नई शुरुआत मानी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *