रुद्रपुर– (एम् सलीम खान) यहां थाना ट्रांजिट कैंप में घरेलू कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। वही मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का परिवार से मामूली बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की दोपहर को राधेश्याम का किसी बात को लेकर परिवार से झगड़ा हो गया था। कुछ देर बाद वह कमरे में गया और फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब कमरे से कोई आवाज़ नहीं आई तो परिवार के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से लॉक था। परिवार ने कड़ी मेहनत के बाद दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। राधेश्याम का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। राधेश्याम ने आत्माहत्या कर ली थी। मामले की सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस आत्माहत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Related Posts
अग्निवीरों की भर्ती को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का बयान…
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्नि वीरों की…
नैनीताल में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंड….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल– सरोवर नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट ली, जिससे ठंडक में इजाफा हो गया।…
स्वच्छ भारत मिशन का दावा करने वाले नगर निगम के अधिकारी शिकायत करने के बाद भी नहीं कर रहे सुनवाई….
ख़बर शेयर करें -मुस्लिम बहुमूल्य कालौनियो में फैलीं गंदगी से रोजदार परेशान महापौर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा…
