हल्द्वानी – (जफर अंसारी) हल्द्वानी में अधिशासी अभियंता जल संस्थान के कार्यालय के बाहर संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जल संस्थान विभाग के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वही जल संस्थान के संविदा कर्मियों का कहना है कि हमारा मानदेय पिछले कई महीनों से जल संस्थान के द्वारा नहीं दिया गया है और हमारा वेतन भी नहीं बढ़ाया गया जिससे हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जल संस्थान विभाग सभी संविदा कर्मियों के वेतन को लेकर कोई भी कार्यवाही करने में असफल हो रहा है। जिस कारण हमने मजबूर होकर जल संस्थान विभाग के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया और अगर हमारी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिससे स्थानीय लोगों को पानी की दिक्कत होगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान विभाग की होगी।
Related Posts
उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में अश्व ” अमरजीत” को दी भावभीनी विदाई……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- पुलिस लाईन रुद्रपुर के घुड़सवार दस्ते में शामिल अश्व “अमरजीत” द्वारा 23 वर्ष की आयु में…
“ऋषभ खत्री ने 92.20% अंकों के साथ CBSE 10वीं परीक्षा में BLM सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का नाम रोशन किया”
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– CBSE हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में BLM सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के छात्र ऋषभ खत्री द्वारा…
कुमाऊं यूनिवर्सिटी में टीचर्स एसोसिएशन कूटा का किया गया नामांकन चुनाव…..
ख़बर शेयर करें – नैनीताल– कुमाऊं यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन कूटा चुनाव 2022 से 2025 के नामांकन आज किए गए। चुनाव अधिकारी…
