नैनीताल-(गुंजन मेहरा ) नैनीताल की प्रसिद्ध नैनीझील में बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने एक शव तैरते हुए देखा जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, मौक़े पर पहुचीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:00 बजे डीएसबी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं ठंडी सड़क की तरफ से जा रही थी। तभी उन्होंने पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनीझील में एक शव को तैरते हुए देखा। जिसके बाद युवतियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किनारे निकाला और परिजनों को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कुमाऊं विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर एनएस राणा के रूप में की जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि अधेड़ की पहचान कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एनएस राणा के रूप में हुई है और उनके पास से एक बैग मिला जिसमें मास्क और कुछ रुपए थे। बताया कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
Related Posts
लोक सेवा आयोग उत्तराखंड द्वारा आयोजित कराई जा रही परीक्षा की तैयारियों के संबंध में की ब्रीफिंग….
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी महोदय द्वारा लोक सेवा आयोग उत्तराखंड द्वारा…
जेईई मेन्स 2025: डीपीएस हल्द्वानी ने फिर लहराया परचम….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – डीपीएस हल्द्वानी के होनहार विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025 में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से…
किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शातिंपुरी नंबर चार में इन दिनों तेजी से फल-फूल रहा है अवैध खनन का कार्य…….
ख़बर शेयर करें -किच्छा- किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शातिंपुरी नंबर चार में अवैध खनन का कार्य इन दिनों तेजी…
