हल्द्वानी (जफर अंसारी) पुलिस ने महिला ज्वेलर्स से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है एक आरोपी राहुल राठौर सितारगंज जेल में बंद है और जेल के अंदर से ही उसने फोन कॉल कर महिला ज्वैलर्स से फिरौती की मांग की थी। महिला ज्वेलर्स का नंबर आरोपियों के हाथ अखबार के जरिए मिला था, महिला ज्वेलर्स ने अखबार में वार्षिक श्राद्ध का इश्तेहार दिया था, वहां से नंबर लेकर महिला ज्वेलर्स से फिरौती की मांग की गई जेल तक मोबाइल और सिम पहुंचाने का काम दो युवतियों ने किया था उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा, एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी राहुल राठौर अभी जेल में बंद है उसे पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी साथ ही जो भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बीच में लिप्त होंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी ।
Related Posts
तीन दिनों में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हाईकोर्ट ने- जाने क्या है पूरा मामला
ख़बर शेयर करें -रंगदारी मांगने के एक मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम के दो वरिष्ठ कर्मियों के उचित धाराओं…
नैनीताल की नई DM बनी वंदना आगामी योजनाओं की दी जानकारी हल्द्वानी में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-नैनीताल ज़िले की नवनियुक्त ज़िलाधिकारी आईएएस वंदना सिंह चौहान ने बुधवार को हल्द्वानी में प्रेस वार्ता की।…
बैकुंठ चतुर्दशी मेला- 2023 भव्य और शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा- जिलाधिकारी….
ख़बर शेयर करें -सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन, सुगम आवागमन, मेले के माध्यम से श्रीनगर को देश-विदेश में विख्यात…
