लालकुआं (जफर अंसारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग अंतर्गत डौली रेंज लालकुआं में बौड़खत्ता वन परिसर में आज वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बौड़खत्ता, खमारी खत्ता के निवासियों, क्षेत्र मैं रहने वाले वन गुर्जरों, स्कूली बच्चों तथा बौड़ाखत्ता एवं तिलियापुर अनुभाग के सभी कर्मचारियों और श्रमिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने वनों की अग्नि से सुरक्षा के संबंध में अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए और क्षेत्रवासियों से वनों को आग से बचाने हेतु अपना सहयोग देने की अपील की। गोष्ठी में वन कर्मचारियों के साथ-साथ सर्वश्री जीवन सिंह बिष्ट डेयर सचिव, बौड़खत्ता, किशन सिंह रावत, सुन्दर सिंह बिष्ट, दलीप सिंह, इन्दर सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
रुद्रपुर को मिली 7420 लाख की विकास योजना, मंत्री गणेश जोशी ने की अध्यक्षता…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश…
किच्छा बाईपास रोड के व्यापारियों ने मेयर से की मुलाकात, मदद का दिया आश्वासन….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- लोक निर्माण विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने के बाद किच्छा बाईपास रोड…
अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार द्वारा तहसील में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर आपकी लोकप्रिया सरकार…
