राहुल गांधी के जन्म दिन पर मरीजों को बांटे फल….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही इससे पूर्व जन्म दिन के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के कलेंडर भी बांटे गये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आहवान पर प्रदेश भर में राहुल गांधी के जन्म दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए तय कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्म दिन पर उनकी दीर्घायु की कामना के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किये।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन को पार्टी ने सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दलितों-गरीबों के उत्थान के लिए राहुल गांधी का संघर्ष जारी है। उनका यह संघर्ष निश्चित ही रंग लायेगा। राहुल गांधी के प्रयासों से पार्टी मोदी सरकार को उऽाड़ फेंकेगी। सीपी शर्मा ने कहा कि राहुल ने दबे-कुचले लोगों, महिलाओं व अल्पसंख्यकों के हित में कई कदम उठाए। आज के युवाओं को उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना, पार्षद मोहन खेड़ा, कांग्रेस नेता सुनील आर्या, भूपेश सोनी, कमर खान, फरीद मंसूरी, उमा सरकार, गोपाल भसीन, सतीश कुमार, भूपेन्द्र कुमार, फैजल खान, अर्जुन विश्वास, छत्रपाल, ओमप्रकाश गंगवार, नंद किशोर गंगवार, रामकृष्ण सैनी, राहुल कुमार, बाबू विश्वकर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *