ट्रांजिट कैंप में किया गया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-( शादाब हुसैन )उधम सिंह नगर  ट्रांजिट कैंप में लाल बहादुर शास्त्री यंग क्लब के तत्वाधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने शुभारंभ किया । इस दौरान नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष अरुण पांडे  ने संयुक्त दोनों ही टीम से परिचय प्राप्त करते हुए खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया तत्पश्चात शांति के प्रतीक  कबूतर को आसमान मे उड़ा कर शांति का संकेत देते हुए खेल की भावना से खेल को खेलने का आह्वान किया गया ।

                                                     

वही आयोजक कमेटी और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रांजिट कैंप में निरंतर इस तरीके के आयोजन से युवाओं को प्रोत्साहन देने का काम किया जाता है जो सराहनीय कार्य है आज के  युवा नशे की चपेट में आकर अपने जीवन को गलत संगत और गलत राहों पर लेकर चल रहे हैं इस तरीके के आयोजन ऐसे युवाओं को प्रेरणा और ऊर्जा देने का काम करते है उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक दृष्टिकोण से भी आम जीवन में जनमानस के लिए अति आवश्यक है जिससे शरीर से कई बीमारियां दूर होती हैं इस दौरान अखिलेश मंडल राहुल सरकार राजा पासवान रोशन गुप्ता, सूरज दास तापस हीरा , मोनू यादव , सोहन ,रोहित ,मुकेश आदि लोग आयोजन के दौरान मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *