डीएम नैनीताल ने दिए राशनकार्ड संबंधित शिविर लगाने के आदेश |

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी (जफर अंसारी) कालाढूंगी तहसील के कोटाबाग ब्लॉक अंतर्गत नैनीताल डीएम धीरज गबर्याल के आदेशानुसार राजस्व ग्राम बैलपड़ाव में राशन कार्ड बनाने ,राशनकार्डों  में संशोधन करने के लिए शिविर लगाया गया शिविर में न्याय पंचायत बैलपड़ाव जिसमें 12 ग्राम सभाओं के राशन कार्डो में संशोधन एवं राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का निपटारा मौके पर किया गया।शिविर में खाद्य पूर्ति अधिकारी कोटाबाग गिरीश जोशी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी राम प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे।नैनीताल डीएम धीरज गबर्याल के आदेशानुसार जिले में राशन कार्ड संबंधी शिकायतों को दूर करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *