हल्द्वानी (वंदना गुप्ता) प्रभागीय वनाधिकारी श्री संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला श्री ध्रुव सिंह मर्तोलिया के निर्देशन में दिनांक 25 फरवरी 2021 को समय 1.00बजे डौली वन क्षेत्र के गश्ती दल द्वारा किच्छा – हल्द्वानी नैशनल हाइवे पर शान्तिपुरी वन बैरियर के पास एक महिंद्रा पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर UP 25 DT 2963 को सेमल चिरान के 185 नग अवैध अभिवहन करने में पकड़ लिया। वन उपज सेमल चिरान का अवैध अभिवहन पाए जाने पर वाहन को अपने कब्जे में लेकर विभागीय संसाधनों से लालकुआं वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में उत्तर प्रदेश से सेमल का चिरान अवैध रूप से हल्द्वानी को ले ज़ाया जा रहा था। प्रकरण की जाँच की जा रही है। प्राथमिक रुप से IFA 1927 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है।टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी वन दरोगा दिनेश पंत , सत्येन्द्र नाथ दुबे , किशन राम सामयिक कर्मी राजेंद्र लटवाल,अर्जुन भाकुनी, मनोहर जोशी, हरि राम आदि थे।
Related Posts
अजय भट्ट को पुनः नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने पर विधायक शिव अरोरा ने किया मिष्ठान वितरण…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- ग्राम महेशपुर में केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट को नैनीताल ऊधम सिंह नगर…
यहां केवाईसी अपडेट करने के नाम पर 59 हजार की धोखाधड़ी
ख़बर शेयर करें -जाने क्या है पूरा मामला साइबर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) ठगों ने ठगी…
सौ से अधिक शोध पर प्रस्तुत होने के उपरांत राष्ट्रीय कांफ्रेंस का समापन समारोह…..
ख़बर शेयर करें -जयहरीखाल- भक्त दर्शन राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दूसरे दिन आज शनिवार को विज्ञान…
