लालकुआं – (जफर अंसारी) रेंजर डौली के नेतृत्व में किच्छा -बरेली हाईवे के पुलभट्टा वन वैरियर के पास वन उपज रेता लगभग 500 कुंतल का अवैध अभिवहन करने पर 01ट्रक को पकड़ लिया तथा लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया । वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे रेता की तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है। प्रथम दृष्टिया प्राप्त सूचना तथा जाँच के अनुसार बाजपुर क्षेत्र के अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग श्री संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा दिनेश पंत , शिव सिंह डांगी सामजिक कर्मी अर्जुन भाकुनी, अमजद खान, सुरेंदर, कृष्णा ,शाहिद बेग आदि मौजूद रहे ।
Related Posts
किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार-जितेंद्र सरस्वती….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने उत्तराखंड सरकार…
सीएमओ ने लालकुआं पीएचसी का किया निरीक्षण……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने मंगलवार को लालकुआं पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे को मिला सम्मान…
ख़बर शेयर करें -पीएम मोदी ने दिया पीएचडी अवार्ड क्राइम विषय पर शोध के लिए सम्मान देहरादून-(एम सलीम खान) प्रधानमंत्री…
