लालकुआं – (जफर अंसारी) आगरा से रामनगर आ रही ट्रेन की चपेट में आकर एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाथियों के समूह ने रेलवे ट्रेक पर जाम लगा दिया। हादसा सिडकुल रेलवे हाल्ट के नजदीक हुआ । वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं लेकिन हाथियों को रेलवे ट्रेक से नहीं हटाया जा सका है। इस हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को वापस सिडकुल हाल्ट से रामनगर काशीपुर गूलरभोज के लिए बसों के माध्यम से भेजने की व्यवस्था की गई है।इस घटना से गुस्साए गजराजो ने रेलवे ट्रैक घेर कर ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया तथा वापस ट्रेन सिडकुल हाल्ट के पास पहुंचकर रेल प्रशासन यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से उनके गंतव्य को पहुंचा रही है। वन विभाग की टीम पहुंच गयी है अब हाथियों का गुस्सा शांत होने का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद काशीपुर से कासगंज आने वाली ट्रेन भी वापस गूलरभोज से काशीपुर को भेज दी गई है। बताया जाता है कि यह घटना सिडकुल रेलवे हाल्ट से करीब 500 किलोमीटर दूर जंगल में हुई।
Related Posts
मेयर रामपाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे रवि पाल ट्रांजिट कैम्प निवासी को किया सम्मानित…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- युगांडा में आयोजित पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे ट्रांजिट कैम्प निवासी पैरा…
महिलाएं हैं मजबूर, भाजपाई सत्ता में अपराध भरपूर ,रक्षक ही बन गया भक्षक”- गरिमा
ख़बर शेयर करें -देहरादून- देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज द्वारा एक महिला से दुष्कर्म मामले…
अजय भट्ट के विशेष प्रयासों से लालकुआं-अमृतसर ट्रेन संचालन को मिली मंजूरी……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री वन नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय…
