पंतनगर में दी गई स्वर्गीय रामेश्वर तिवारी को श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) पंतनगर हल्दी में सोसाइटी टीडीसी सहकारी समिति के कार्यालय में मुख्य सहायक के पद पर स्वर्गीय रामाशंकर तिवारी की  प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई | जिसमें मुख्य रुप से समिति के अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने पुष्पार्पण कर  उनको श्रद्धांजलि अर्पित की | उन्होंने कहा रामाशंकर तिवारी एक बहुत ही मिलनसार और बहुत नेक दिल इंसान थे, हमेशा अपने कार्य के प्रति पूरी वफादारी तथा ईमानदारी से कार्य किया करते थे लेकिन अब वह हमारे नहीं है | फिर भी हमें यह लगता है कि हम उनके बताए हुए मार्गदर्शक पर चल रहे हैं इसी क्रम में अंगद सिंह जो सोसाइटी के सचिव हैं उन्होंने कहा रामाशंकर तिवारी ने सोसाइटी में कई लोगों की सेवा की है, वह किसी से छुपा नहीं है और आज हमें उनकी कमी महसूस होती है | भगवान उनकी आत्मा को शांति दे! हम प्रार्थना करते हैं स्वर्ग में उनको एक अच्छा स्थान मिले | इसी क्रम में सुनील श्रीवास्तव ने कहा हमारी सोसाइटी में  बहुत होनहार व्यक्ति की कमी हमेशा खलती रहेगी क्योंकि उन जैसा होनहार व्यक्ति होना एक बहुत बड़ी बात है | इस मौके पर हरविंदर सिंह खैरा, कैप्टन लाल सिंह कोरंगा, जितेंद्र यादव, एमसी उप्रेती, समस्त कर्मचारी तथा अधिकारियों ने मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *