तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ – (जफ़र अंसारी) प्रभागीय वनाधिकारी  तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार और उप प्रभागीय वनाधिकारी  ध्रुव सिंह मर्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से रेता तस्करी कर रहे वाहन को सीज़ किया डौली रेंजर के नेतृत्व 27/09/21 को सुबह 9.30 बजे हल्द्वानी सितारगंज हाईवे के पीपलिया वन वैरियर के पास वन उपज रेता का अवैध अभिवहन करने पर 01 हाईवा डंपर पंजीकरण नंबर UK06 CA 9958 को पकड़ लिया और   लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि इस वाहन में अवैध रूप से 250 कुंटल वन उपज रेता ले जा रहे थे |प्राप्त सूचना और जाँच के अनुसार  बाजपुर क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी और वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा। टीम में  डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट , ललित काला ,दिनेश पंत , सत्यपाल सिंह सामयिक कर्मी अमजद खान ,मनोहर जोशी ,अर्जुन भाकुनी, शिवलाल, हेमंत सिंह मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *