बालिका दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जु–जित्सु प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर -(शादाब हुसैन) बालिका दिवस के शुभ अवसर पर जिला जु–जित्सु एसोसिएशन उधम सिंह नगर (रजि) के तत्वधान में मां दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी,(जवाहर नगर) पंतनगर में एक दिवसीय जु–जित्सु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एकेडमी की मुख्य प्रशिक्षिका सेंसई हिमा भट्ट और सेंसई गंगा मेहरा ने सयुक्त रूप से खिलाड़ियों को जु–जित्सु फाइटिंग, में–वाजा इवेंटो की मुख्य तकनीकों जैसे- ओ–शोतो गैरी, ओ–घोसी, ओकुरी आशी–बराई, उशीरो घोसी, सियोनागे सहित अन्य फाइटिंग तकनीकों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जवाहर नगर ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल और मॉडर्न मांटेसरी स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा रावत ने संयुक्त रूप सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । इस मौके पर दीपा कांडपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि, कोविड महामारी के कारण जहां सभी खिलाड़ियों को अपने अभ्यास को लेकर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के अनलॉक होने के बाद भारत व उत्तराखंड सरकार ने पुनः खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की गाइडलाइंस के साथ फिर से प्रशिक्षण शिविर आरंभ हो चुके हैं। इसी क्रम में हिमा भट्ट व गंगा मेहरा के सजक प्रयासों से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाना एक सराहनीय कदम है। हिमा भट्ट ने बताया कि अनलॉक होने के बाद अब जल्द ही जुजित्सु मार्शल आर्ट्स की जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है, जिसकी तैयारियों को लेकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण जायेगा । इस अवसर पर ममता पंत, मोनिका वर्मा, यशोदा रोतेला, पूजा बिष्ट, रेखा, सुनीता, आलोक भास्कर, यशवंत सिंह, जिला जु–जित्सु संघ के चेयरमैन डॉ नागेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, महासचिव सेंसई ऋषि पाल भारती, कोषाध्यक्ष सेंसेई किशोर सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *