हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग में लिटररी क्लब ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इवेंट्स एंड इश्यूज रिलेटेड टू इंडियन इंडिपेंडेंस स्ट्रगल एंड फ्रीडम फाइटर विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में तानिया मिश्रा, प्रथम सुदर्शन उपाध्याय द्वितीय और प्रीति नेगी तृतीय स्थान पर रहे।स्लोगन प्रतियोगिता में भानु प्रिया पाठक प्रथम, हिमाशु बल्यूटिया द्वितीय और गुंजन पलड़िया तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में सुदर्शन उपाध्याय प्रथम, भावेश पाठक द्वितीय और षिवानी पौड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में भावेश पाठक प्रथम, अंकित उपाध्याय दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला ने बताया की विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरुस्कार से सम्मानित किया जायगा। प्रोफेसर भारती सिघल, प्रो. नीरू गुप्ता और डा. नीरज रूबाली निर्णायक मंडल में रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. नीलोफर अख्तर ने किया। प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अंग्रेजी विभाग के लिटररी क्लब को बधाई दी। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डा. महेष कुमार, डा. कविता पंत, डा. कविता बिष्ट, निर्मल मेहता आदि मौजूद रहे।
Related Posts
उत्तराखंड बोर्ड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सूबे के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- यहां आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्ट पुरस्कार वितरण समारोह 2024 के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर…
विकासखण्ड पोखड़ा को महाराज ने दी 13 करोड़ की योजनाओं…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे…
बस बनी आग का गोला, कुछ ही देर में जलकर ख़ाक हुई बस
ख़बर शेयर करें – हरिद्वार (वन्दना गुप्ता ) हरिद्वार थाना कनखल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बस में अचानक आग…
