डांस दीवाने के हीरो रामनगर पहुंचे,शहर वासियों ने किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – (उधम सिंह राठौर)  मुम्बई में एक रियलिटी शो पिछले 8 महीने से कलर्स टी वी पर चल रहा है जिसमें रामनगर के सोमांश डंगवाल ने डांस दीवाने सीजन 3 के फिनाले शो पूरा किया और जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब मुम्बई से अपने रियल्टी शो का सफ़र समाप्त करने के बाद आज अपने शहर वापसी की। घर वापसी पर सोमान्श डंगवाल के शुभ चिन्तकों ने और पूरे शहर वासियों ने उनके रामनगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। वही सोमन्श डंगवाल ने अपने कम्पटीशन के बारे में बताया कि बहुत मेहनत करनी पड़ी है और कड़ी मेहनत के बाद इस बुलन्दी को हासिल किया है। और आगे भी यह सफर जारी रहेगा। वही शुभचिंतकों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *